राशि के अनुरूप करें पर्स के रंग का चुनाव, साल 2021 लाएगा समृद्धि और धन लाभ

By: Ankur Tue, 22 Dec 2020 10:52:08

राशि के अनुरूप करें पर्स के रंग का चुनाव, साल 2021 लाएगा समृद्धि और धन लाभ

देखा जाए तो साल 2020 लगभग सभी के लिए एक समान रहा हैं। कुछ ही दिनों में इस साल की विदाई होने वाली हैं और नया साल 2021 का आगमन होने वाला हैं। ऐसे में अब सभी साल 2021 से आशा लगाए बैठे हैं कि यह जीवन में सकारात्मकता का संचार करें और खुशियों की बौछार लेकर आए। इसके लिए आपको भी अपने पास ऐसी चीजों को रखने की आवश्यकता हैं जो भाग्यशाली हो। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पर्स से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि राशि के अनुरूप किस रंग का पर्स आपके जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता का आगमन करेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का पर्स अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी एवं धन से जुडी समस्याएं भी हल होंगी।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग का पर्स अपनी जेब या हाथ में रखना चाहिए।ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,purse according to zodiac,prosperity and wealth ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, राशि के अनुरूप पर्स, सुख-समृद्धि व सफलता

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा, नीला, जामुनी व सी ग्रीन कलर का पर्स अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी,धनागमन होगा और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का पर्स रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला एवं सफ़ेद रंग का पर्स अपने पास रखने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा, तोतई, नीला, जामुनी एवं पीले रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी, माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का पर्स अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,purse according to zodiac,prosperity and wealth ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, राशि के अनुरूप पर्स, सुख-समृद्धि व सफलता

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या केसरिया रंग का पर्स हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। धन लाभ होगा एवं भूमि, वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का पर्स अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके द्वार पर दस्तक देंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला, काला, आसमानी तथा सफ़ेद रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला, नीला, हरा एवं सफ़ेद रंग का पर्स रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद एवं गुलाबी रंग का पर्स अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़े :

# Vastu Tips: आपके घर की खुशियों से जुड़ा है क्रिसमस-ट्री, सही जगह का चुनाव लाता है सुख-समृद्धि

# संतान सुख की कामना को पूरा करने के लिए दें इन वास्तु टिप्स पर ध्यान

# कपूर चमकाएगा आपका भाग्य, आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय

# आपके हाथों की लकीरें बताएगी भविष्य में पैसे की स्थिति, जानें इसके बारे में

# शनि की साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आजमाए ये उपाय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com